Sunday, March 8, 2026


एक्सक्लूसिव खबर- पिथौरागढ़ उपचुनाव में भूपेश पंत हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी- मंत्री पंत के निधन के बाद खाली है सीट


देहरादून। आशीष बडोला।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद से पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। सरकार के पास भी वक्त कम रह गया है। लेकिन विश्वसनिय सूत्रों के माने तो भूपेश पंत भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भूपेश भाजपा विचारधारा समर्थित है। स्वर्गीय प्रकाश पंत के छोटे भाई भूपेश पेशे से बिजनेस मैन हैं, साथ ही समाज सेवा में भी तत्पर रहते हैं।


बता दे कि पिथौरागढ़ में वह भाजपा के कर्मठ नेता के रूप में जाने जाते हैं। संघ से भी उनका करीबी रिश्ता है। कई चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें चुनाव संयोजक की जिम्मेंदारी भी मिल चुकी है। पिथौरागढ़ की जनता प्रकाश पंत के निधन के बाद से काफी दुखी है। जनता की ही मांग है कि भूपेश को उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घोषित किया जाये।


वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि पंतजी के छोटे भाई भूपेश पार्टी प्राथमिकताओं के तहत खरे उतरते हैं। स्थनीय जनता की मांग भी उन्हीं को टिकट दिए जाने की है। बता दे कि स्वर्गीय पंतजी की पत्नी शिक्षिका है। जबकी उनकी दो बेटी हैं, एक डॉक्टर है दूसरी सेना में अधिकारी है। उनका एक बेटा इंजनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments