Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपीएम मोदी के समर्थन में आईं लखनऊ की मुस्लिम महिलाएं, कहा- हम...

पीएम मोदी के समर्थन में आईं लखनऊ की मुस्लिम महिलाएं, कहा- हम आपके साथ

लखनऊ (एजेंसीज) : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आ गई हैं। उन्होंने गुजराती मुसलमानों से कहा कि वो भाजपा को वोट करें। उनका कहना है कि मोदी सरकार ने तीन तलाक को खत्‍म करने में हमारा साथ दिया, अब हम उनका साथ देंगे।

लखनऊ के रूमी गेट पर प्रदर्शन करते हुए एक मुस्लिम प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि हम चाहते हैं कि तीन तलाक पर कानून बनें। जो कि कुरान के अनुसार हो। कानून में हलाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव और फिर लखनऊ मेयर के चुनाव में भाजपा को वोट किया। अब हम गुजरात के मुसलमानों से अपील करते हैं वो भाजपा को वोट करें। महिलाओं ने मोदी के समर्थन में नारे भी लगाएं।

आपको याद दिला दें कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में खुलकर पक्ष रखा था और इसे महिलाओं के अधिकारों का हनन करने वाला करार दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments