Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयुवराज बने कांग्रेस के महाराज : चुनाव अधिकारी मुल्लाप्पल्ली रामचंद्रन ने राहुल...

युवराज बने कांग्रेस के महाराज : चुनाव अधिकारी मुल्लाप्पल्ली रामचंद्रन ने राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की

नई दिल्ली (एजेंसीज):  अंतः कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी महाराज अर्थात कांग्रेस के अध्यक्ष बन ही  गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने लिए जाने की घोषणा चुनाव अधिकारी मुल्लाप्पल्ली रामचंद्रन ने आज यहां की। आज दोपहर तीन बजे नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो गया। पार्टी के इस शीर्ष पद के लिए केवल राहुल ने ही नामांकन किया था। राहुल के सभी 89 नामांकन पत्र सही पाए गए। राहुल के 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने की संभावना है। राहुल के अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी में झूम उठे और दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं राहुल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले ये खबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

नेहरू-गांधी परिवार से 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने वाले राहुल गांधी छठे व्यक्ति हैं। सोनिया गांधी 19 साल से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि नामांकन के दौरान राहुल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेसी दिग्गज शामिल हुए थे। हालांकि, सोनिया गांधी-प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। राहुल ने नामांकन से पहले सोनिया से उनके घर जा मुलाकात की थी।

राहुल गांधी को अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘पूरे देश को राहुल गांधी से बेहद उम्मीदें हैं। अध्यक्ष बनने से पहले ही उन्होंने अपनी क्षमता दिखा दी है और वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments