Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बागी तेवर दिखाने वाले शहजाद पूनावाला...

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बागी तेवर दिखाने वाले शहजाद पूनावाला ने कहा राहुल गांधी की ताजपोशी काला दिन

नई दिल्ली (एजेंसीज) : राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर बागी तेवर दिखाने वाले शहजाद पूनावाला ने नकी (राहुल गांधी) ताजपोशी के दिन ” ब्लैक डे” मनाने का आह्वान किया है। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा आज शाम होने तथा 16 दिसम्बर को उनके पार्टी की कमान संभालने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ  राहुल गांधी ने नामांकन किया है। पूनावाला ने राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए थे। उन्होंने आज फिर एक वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने राहुल के अध्यक्ष पद संभालने के दिन को ब्लैक डे मनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा “वंशवाद मुक्त कांग्रेस के कार्यकर्ता अकबर रोड से लेकर अमेठी तक प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा शहजादे को गद्दी से हटाने के लिए कानूनी तरीकों समेत हर तरीका अपनाया जायेगा।” पूनावाला ने कहा ” अगर राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का असंवैधािनक अध्यक्ष बना दिया जाता है (कल या अगले कुछ दिनों में) तो यह दिन सभी समर्थकों ,मतदाताओं और देशवासियों के लिए ब्लैक डे के रुप में होगा। इस दिन को काला दिन मानते हुए काला वस्त्र धारण करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments