Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसीएम के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 182 यूनिट रक्त एकत्र किया

सीएम के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 182 यूनिट रक्त एकत्र किया

महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से भाजपा महानगर कार्यालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

देहरादून। संवाददाता। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के शुभअवसर पर महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से भाजपा महानगर कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर भाजपाईयों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 182 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे से भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपाईयों ने रक्तदान शिविर में सहयोग देने पहुंचे। रक्तदान करने वालों का चिकित्सकों ने पहले रक्त जांच की, जिसके बाद उनका रक्त लिया गया। रक्तदान करने वालों में महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, कृष्णा राठौर, पंकज रावत, माधव पंवार, संजय चैधरी, अमित राणा, अभिषेक शर्मा, प्रियांक कुशवाह, संतोष कोठियाल, सुखबीर, हिमांशु गोगिया, दीपक अग्रवाल, धीरज बिष्ट,

कुलदीप चैहान, प्रशांत डोभाल, समीर डोभाल, लोकेश सकलानी, जितेंद्र रावत मोनी, संजय तोमर, रोहित गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र कटारिया आदि शामिल रहे। इंद्रेश अस्पताल प्रशासन की ओर से एचओठी डा. अपर्णा भारद्वाज, डा. अंकिता, डा. दिव्यता, अंकिता बौठियाल, लेखनी सेमवाल, राजेश और कोर्डिनेटर अमित चंद्रा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments