Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकौन बनेगा मंत्री अटकलें शुरू; नए साल जल्दी भरे जा सकते हैं...

कौन बनेगा मंत्री अटकलें शुरू; नए साल जल्दी भरे जा सकते हैं कैबिनेट के रिक्त पद; निकाय चुनाव बाद होगा दायित्वों का भी बंटवारा

सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजी हो गया है लेकिन इस बात को लेकर मंथन जारी है कि जब विस्तार हो तो प्रदेश के क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों को भी देखा जाए। हालांकि प्रचंड बहुमत की सरकार के सामने ये दबाव नहीं होने चाहिए थे लेकिन गढ़वाल-कुमाऊं, ठाकुर-ब्राह्मण, पहाड़-मैदान व जिलों के समीकरणों को लेकर गुणा-भाग जारी है।

देहरादून : प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट में रिक्त दो सीटों को भरने को लेकर अटकलें फिर शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि नए साल के पहले पखवाड़े में कैबिनेट की खाली पड़ी दो सीटों को भरा जा सकता है। हालांकि दायित्व बंटवारे के बारे में माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनावों के ठीक बाद सरकार उनका वितरण कर सकती है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजी हो गया है लेकिन इस बात को लेकर मंथन जारी है कि जब विस्तार हो तो प्रदेश के क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों को भी देखा जाए। हालांकि प्रचंड बहुमत की सरकार के सामने ये दबाव नहीं होने चाहिए थे लेकिन गढ़वाल-कुमाऊं, ठाकुर-ब्राह्मण, पहाड़-मैदान व जिलों के समीकरणों को लेकर गुणा-भाग जारी है।

गौरतलब है कि बिशन सिंह चुफाल, हरबंस कपूर, राजेश शुक्ला, यतीश्वरानंद जैसे विधायक लंबे समय से मंत्री बनने की आस संजोए हैं। वैसे माना जा रहा है कि हाल के दिनों में विवाद में लगातार पड़ रहे मंत्रियों से छुटकारा पाने या उनके विभागों में फेरबदल पर भी विचार चल रहा है ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव तक प्रदेश सरकार की छवि को बेहतर किया जा सके और विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका न दिया जाए।

बता दें कि इस वक्त मंत्रिमंडल में गढ़वाल मंडल का दबदबा है। ऐसे में कुमाऊं के भाजपा विधायक मंत्री बनने की आस पाले हुए हैं। इसी के साथ माना जा रहा है कि राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है तो दो मंत्रियों के पर कतरे जा सकते हैं। मौजूदा वक्त में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत दस सदस्य हैं।

दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री के अलावा सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और राज्य मंत्री धन सिंह रावत चारों क्षत्रिय बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं और चारों मूलत: पौड़ी से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा सुबोध उनियाल भी टिहरी गढ़वाल से हैं। मैदानी जिलों में हरिद्वार से मदन कौशिक व अरविंद पांडेय भी कैबिनेट में है।

इस लिहाज से मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट की छह सीट और विधानसभाध्यक्ष गढ़वाल मंडल से है, जबकि कुमाऊं मंडल के फिलहाल चार ही मंत्री है जिनमें यशपाल आर्य, प्रकाश पंत, अरविंद पांडेय कैबिनेट मंत्री और रेखा आर्य राज्यमंत्री हैं। कुल मिलकर मंत्रिमंडल में सीएम समेत चार ठाकुर, चार ब्राह्मण और दो अनुसूचित जाति से मंत्री हैं। एक ही महिला मंत्री हैं जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग से एक भी मंत्री नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments