Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की इस जगह 15 दिन से बिजली गुल, ऊर्जा निगम के...

उत्तराखंड की इस जगह 15 दिन से बिजली गुल, ऊर्जा निगम के दावे फुस्स

कपकोट के तहसील के शामा गांव के व्यानधुरा तोक में पिछले 15 दिन से बिजली गुल है। दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कंपनी ने गांव में ट्रांसफार्मर लगाया। वारंटी पीरियड होने के कारण विभाग उसे बदलना तो चाह रहा है, लेकिन कंपनी वारंटी पीरियड़ निकालना चाह रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। अब ग्रामीणाों ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।

ग्राम प्रधान पायल आर्या ने कहा उनके गांव में पिछले 15 दिन से बिजली नहीं है। बिजली के अभाव में उनकी दिनचर्या गड़बड़ा गई है। इस समय धान कटाई का सीजन चल रहा है। धान के भूसे तक को नहीं उड़ा पा रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर अन्य काम ठप हैं। विभाग से कई बार शिकायत कर दी, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments