Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तर प्रदेश: भाजपा को 12वां झटका, मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश: भाजपा को 12वां झटका, मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लगातार 12वां झटका लगा है। शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वर्मा ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान समेत अन्य विधायकों की तरह अपने पत्र में लिखा है कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को तवज्जों नहीं दी गई। सरकार में किसानों, बेरोजगारों एवं छोटे कारोबारियों की उपेक्षा की गई है। वर्मा ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं। मुकेश वर्मा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।

इन विधायकों ने पहले छोड़ी पार्टी
1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा। 
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।  
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।   
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे। 
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. विनय शाक्य, विधायक 
10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
12. मुकेश वर्मा, विधायक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments