Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड क्रांति दल ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, इन पर...

उत्तराखंड क्रांति दल ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, इन पर लगाया दांव

Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand Kranti Dal declared candidates on four seats Today

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कमर कर ली है। पार्टी ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गढ़वाल से आशुतोष नेगी हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रमुख है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments