Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: पहले चरण के नतीजे जारी, टॉस में 23...

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: पहले चरण के नतीजे जारी, टॉस में 23 साल के नितिन बने प्रधान

उत्तराखंड में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। राज्य के 89 विकासखंडों में मतगणना जारी है, और कई जगहों से परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ देखी जा रही है, तो वहीं बाजारों में फूल-मालाओं की बिक्री भी चरम पर है।

चमोली: जोशीमठ में पहले रुझान में चंद्र मोहन पंवार विजयी
जोशीमठ विकासखंड के उर्गम क्षेत्र के भर्की गांव से चंद्र मोहन पंवार प्रधान पद पर विजयी घोषित हुए। वहीं, इसी विकासखंड के बणद्वारा गांव में टॉस के जरिए निर्णय लिया गया, जहां 23 वर्षीय नितिन ने टॉस में जीत दर्ज कर क्षेत्र के सबसे कम उम्र के प्रधान बनने का गौरव प्राप्त किया।

चमोली जिला पंचायत: रजनी भंडारी बढ़त में
चमोली जनपद के रानों वार्ड से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी 158 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बीजेपी के जिलाध्यक्ष गजपाल तीसरे स्थान पर हैं। तीन गांवों की मतगणना अभी जारी है।

रुद्रप्रयाग: महिला उम्मीदवारों का दबदबा

रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड में आए परिणामों में महिला उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है:

  • स्यूर बांगर से माहेश्वरी देवी 258 वोटों से विजयी रहीं।

  • कूडीअदूली से जगदीश सिंह ने 200 वोटों से जीत दर्ज की।

  • बक्शीर से गीता देवी को 229 वोटों से विजय मिली।

  • भूनाल से सीमा देवी 176 वोटों से विजयी हुईं।

जिला पंचायत वार्ड कंडारा से अजयवीर भंडारी ने जीत दर्ज की है।

देहरादून: युवा और महिला चेहरों को मिली बढ़त
देहरादून जिले के ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह प्रधान बनीं। परिणाम आते ही उन्होंने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।
पुरकुल से आंचल पुंडीर 116 वोटों से विजयी हुईं, जबकि पुरोहितवाला से तनुजा ने पूर्व प्रधान मीनू क्षेत्री को 40 मतों से हराया।

ज्योतिर्मठ और कीर्तिनगर: पहले चरण के परिणाम घोषित
विकासखंड ज्योतिर्मठ में पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई, और इन ग्राम पंचायतों से प्रधान पद के विजेता घोषित हुए:

  • उर्गम – चंद्र मोहन पंवार

  • देवग्राम – राधिका

  • ल्यारीथेणा – विनोद सिंह

  • भर्की – चंद्र मोहन

  • भेंटा – दीपक (निर्विरोध)

  • द्विग तपोण – भरत सिंह

  • कलगोठ – सहदेव

  • डुमक – श्रीमती यमुना देवी

वहीं, कीर्तिनगर ब्लॉक से नौर से किरण, गौशाली से बासुदेव भट्ट, धारी से सोहन प्रसाद, थपली चौराहा से नरेंद्र प्रसाद भट्ट और सिंदरी से जसीला देवी ने जीत हासिल की है।

जनता में उत्साह, बाजारों में रौनक
जहां पंचायत चुनावों के परिणामों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है, वहीं बाजारों में फूल-मालाओं और मिठाइयों की जबरदस्त बिक्री हो रही है। विजयी प्रत्याशियों के स्वागत की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

राज्य में पंचायती राज व्यवस्था के तहत लोकतंत्र की नई बुनियाद रखी जा रही है, जिसमें युवा, महिला और नए चेहरे सामने आकर गांवों के विकास की नई कहानी लिखने की तैयारी कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments