Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले चरण में मतदान जोश के साथ, बुजुर्गों में...

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले चरण में मतदान जोश के साथ, बुजुर्गों में दिखा उत्साह

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। राज्य के 89 विकासखंडों में स्थापित 5823 पोलिंग बूथों पर 26 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण में 17,000 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

दोपहर बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं घरेलू कार्यों और मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था कर मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुईं। मतदान केंद्रों में भारी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

सबसे प्रेरणादायक तस्वीरें उन बुजुर्गों की रहीं, जो तेज धूप और कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर मतदान केंद्र पहुंचे। कई बुजुर्ग मतदाता—जिनकी उम्र 87 से लेकर 98 वर्ष तक थी—ने मतदान में भाग लिया। एक महिला मतदाता को तो परिजन पालकी में बैठाकर मतदान केंद्र तक लाए।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। अब सभी की निगाहें मतगणना और नतीजों पर टिकी हैं, जो आने वाले चरणों के साथ-साथ सामने आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments