Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने किया नामांकन, रोड शो के साथ ही...

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने किया नामांकन, रोड शो के साथ ही जनसभा का आयोजन

Kedarnath by-election Congress candidate Manoj Rawat nomination public meeting road show in Agastyamuni

केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मनोज रावत ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। पार्टीजनों ने प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया। सोमवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

देहरादून से यहां पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत का पार्टीजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी हाईकमान व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत, वरिष्ठ नेता यशपाल रावत, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह शामिल हुए। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में विजयनगर-अगस्त्यमुनि में रोड शो होगा। साथ ही रामलीला मैदान में जनसभा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments