Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री धन सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

कैबिनेट मंत्री धन सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट पौड़ी गढ़वाल के थैलीसेंड के करीब हो गया ,
एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डॉ धन सिंह रावत थलीसैंण से देहरादून आ रहे थे।


उनके साथ वाहन में यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी सवार थे।
उनके साथ ही चल रहे स्टाफ के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के थलीसैंण पहुंचे थे। यहां डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ और कॉलेज की वेबसाइट का लोकार्पण किया था। वहीं, इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून लौटे रहे थे। अचानक बीच रास्ते में भरसार के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

फिलहाल सभी को मामूली चोट आना बताया जा रहा है ,
मंत्री धन सिंह रावत को भी चोट आईं हैं ,
उनके PRO कुलदीप सिंह ने बताया कि हम सभी को चोटें आईं हैं ,
मंत्री जी को लेकर हम पहले पौड़ी गढ़वाल के पाबो स्थित हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं , ताकि पूर्ण रूप से सभी को इलाज मिल सके

मंत्री धन सिंह रावत को ऊपरी चोटों के अलावा गुम चोट भी आना बताया जा रहा है ,

बाकी की जानकारी हॉस्पिटल उपचार के उपरांत दे दी जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments