Monday, November 2, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, खरगे और राहुल गांधी ने उत्तराखंड...

दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, खरगे और राहुल गांधी ने उत्तराखंड के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर किया मंथन

नई दिल्ली। उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश में संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी बैठक में मौजूद रहे। पार्टी के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।

आगामी चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने लिया फीडबैक

केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई इस बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन की भूमिका, चुनावी रणनीति और तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

हालांकि, बैठक में किसी विशेष निर्णय या आगे की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में पार्टी की चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments