Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा आरोप, 'बीजेपी ने पैसा, शराब, पुलिस...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा आरोप, ‘बीजेपी ने पैसा, शराब, पुलिस जिहाद के बल पर चुनाव जीता’

Hero Image

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के मनोज रावत की हार उत्त्तराखंड के सरोकारों की हार है।

बीजेपी ने पैसा, शराब, पुलिस जिहाद के बल पर चुनाव जीता। बीजेपी की देश बाटने और प्रदेश को हाशिये में डालने वाली नीति के विरुद्ध अलगे एक वर्ष तक उत्तराखंड के गांव-गांव तक पद यात्रा निकलेंगे।

कांग्रेस ने संगठित होकर लड़ा था यह चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि केदारनाथ उपचुनाव हार की पार्टी समीक्षा करेगी। कांग्रेस ने यह चुनाव संगठित होकर लड़ा था। इस बार पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा था।

किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं थी। बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए धनबल का प्रयोग किया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता के प्यार व सहयोग का उन्होंने आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments