Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले- कांग्रेस ने सीडीएस रावत...

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले- कांग्रेस ने सीडीएस रावत को सड़क का गुंडा तक कहा

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर  (गढ़वाल) में जनसभा को गढ़वाली बोली में संबोधन की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा कि वर्चुअल रूप से संवाद में भी मेरा मन उत्तराखंड में रहता था। पिछले लोकसभा में खुद का चुनाव होने के बावजूद मुझे बाबा केदार ने बुलाया और मैं चला आया था।

  • पीएम मोदी ने कहा केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब उत्तराखंड को डबल ब्रेक लगाकर पीछे धकेला गया। कांग्रेस सिर्फ ब्रेक लगाना जानती है। 2014 में एक ब्रेक हटा केंद्र में भाजपा आई और 2017 में दूसरा ब्रेक हटा, उत्तराखंड में भी भाजपा आई। डबल इंजन की सरकार आते ही उत्तराखंड तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ने लगा।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा देहरादून में सैनिक सम्मान में सैन्य धाम बना रही है। उत्तराखंड में सदियों से चारधाम हैं, लेकिन अब पांचवा धाम भी है, सैन्य धाम। उत्तराखंड बनाने का संकल्प यहां के लोगों ने और भाजपा ने मिलकर पूरा किया। दुर्भाग्य से कई साल उत्तराखंड की कमान उनके हाथ में रही, जिन्होंने उत्तराखंड को अस्तित्व में आने से रोका था।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस की सोच सत्ता के सुख तक सीमित, वे बलिदान और त्याग को नही समझ सकते। वन रैंक, वन पेंशन पर कांग्रेस ने झूठ बोला, भाजपा ने कर दिखाया।
  • पीएम ने कहा कांग्रेस ने सेना से सबूत मांगे। इन्होंने जनरल रावत को सीडीएस बनाने पर विरोध किया। उन्हें सड़क का गुंडा तक कहा। आज वोट के लिए जनरल रावत के नाम का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस को जवाब देने की जिम्मेदारी उत्तराखंड के लोग की है।
  • प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा, जनरल रावत का फोटो लगाकर प्रचार कर रही कांग्रेस हमेशा सेना पर सवाल उठाती रही है।
  • कहा- उत्तराखंड के लोग ने हमेशा सजग प्रहरी की तरह देश की रक्षा की है। स्व जनरल बिपिन रावत को याद कर भावुक हुए। कहा, उत्तराखंड के वासियों में हिमालय जैसी हिम्मत और सोच।
  • प्रधानमंत्री ने सीडीएस स्व जनरल बिपिन रावत का स्मरण किया।
  • पीएम मोदी ने कहा- पिछले लोकसभा में खुद का चुनाव होने के बावजूद मुझे बाबा केदार ने बुलाया और मैं चला आया था। इसका कारण देवभूमि के प्रति मेरी भक्ति, ये देवभूमि है और वीरभूमि भी है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा के लिए श्रीनगर पहुंचे। राज्य विधानसभा चुनाव में यह उनकी पहली जनसभा है। इससे पहले दो सभाओं को प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर चुके हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments