Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाजपा हरियाणा में नहीं लेगी, कांडा से समर्थन

भाजपा हरियाणा में नहीं लेगी, कांडा से समर्थन


हरियाणा। एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा से किनारा कर लिया है। सूत्रों की माने तो भाजपा गोपाल कांडा को हरियाणा सरकार में शामिल नहीं करेगी। गोपाल कांडा को कोई मंत्रालय नहीं दिया जाएगा। गोपाल कांडा ने भाजपा समर्थन देने का ऐलान किया था। बीजेपी की सांसद सुनीता दुग्गल उन्हें और कुछ अन्य निर्वाचित निर्दलियों को लेकर गुरुवार रात चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंची थीं।

गोपाल कांडा के भाजपा में शामिल होने की खबर पर विपक्षियों ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। रणदीप सुरजेवाल ने गोपाल कांडा को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी और शाह के पहले के बयान देखिए जो उन्होंने गोपाल कांडा के लिए दिए गए थे। जब गोपाल कांडा मंत्री थे तो भाजपा वाले उन पर आरोप लगा रहे थे तो कांग्रेस ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया था, लेकिन आज भाजपा के लिए गोपाल कांडा दूध के धुले हो गए।

गोपाल कांडा जैसे अपराधी से गठजोड़ करना बेटियों की सुरक्षा को लेकर की गई प्रतिबद्धता के साथ साथ नैतिकता पर भी सवाल उठाता है। आज देश की बेटियां ये देख रही हैं कि आपके लिए क्या ज्यादा महत्त्वपूर्ण है, सत्ता या महिला सुरक्षा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments