Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमंत्री हरक सिंह रावत मुकदमा वापस लेने का कर रहे ड्रामा- प्रीतम...

मंत्री हरक सिंह रावत मुकदमा वापस लेने का कर रहे ड्रामा- प्रीतम सिंह

देहरादून। संवाददाता। आये दिन स्टिंग मामले में आ रहे काबीना मंत्री हरक सिंह के बयानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि हरक सिंह ड्रामा कर रहे है। न उनके कहने से मुकदमा वापस हो सकता है और न खत्म हो सकता है।


प्रीतम सिंह का कहना है कि जब सीबीआई द्वारा उनके हाईकोर्ट में आवेदन पर जिस पर राज्यपाल द्वारा भी अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई गयी, अब मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिसमें उनका भी नाम है भला कैसे वापस लिया जा सकता है जबकि अब यह मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है, किसी की भी समझ से परे है। उन्होने कहा कि हरक सिंह यह ड्रामा क्यों कर रहे है यह तो वही जान सकते है अब अगर ड्रामा कर रहे है तो करें इससे कुछ होने वाला नहीं है।

उन्होने कहा कि हरक सिंह ने कोर्ट से ऐसे समय मे जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू था और राज्यपाल द्वारा उनकी अपील पर अपनी स्वीकृति दे दी गयी थी। कांग्रेस को अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिन्हे फर्क पड़ता है वह सोचें कि उन्हे क्या करना है। लेकिन हरक सिंह के मुकदमा वापस लेने से मामला खत्म होने वाला नहीं है। यह सभी जानते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments