Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक चाट वाले ठेले पर पहुंच गए गोलगप्पे...

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक चाट वाले ठेले पर पहुंच गए गोलगप्पे खाने

उत्‍तराखंड में चल रही भाजपा के विजय संकल्‍प यात्रा का आज मुख्‍यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में समापन होगा। यात्रा का समापन करने के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज खटीमा में हैं। व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेने के लिए सीएम धामी सोमवार शाम को ही खटीमा पहुंच गए थे। व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेने के दौरान ही अचानक सीएम धामी ने जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ पीलीभीत रोड स्थित आगरा चाट एवं बरेली चाट भंडार के ठेलों पर पहुंच गए। जहां उन्‍होंने पानी के बताशों (गोल गप्पों) का स्वाद लिया। सीएम की सहजता को देखकर लोग मुग्‍ध हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments