Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवर्चुअल सम्बोधन में हरीश ने सबको पछाड़ा, लगातार वर्चुअल तरीके से कर...

वर्चुअल सम्बोधन में हरीश ने सबको पछाड़ा, लगातार वर्चुअल तरीके से कर रहे सवांद, अब कपकोट के लोगों से इन मुद्दों पर बोले

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने गुरुवार को विधानसभा कपकोट को फेसबुक लाइव, वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कपकोट से उनका पुराना  भावनात्मक रिश्ता है। इस दौरान कई दिवंगत साथियों को भी याद किया और कहा कि चंद्र स‍िंह शाही कांग्रेस के स्तंभ थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि  कैप्टेन शाही, चंद्र स‍िंह शाही ने श्रमदान से बागेश्वर से कपकोट मोटर मार्ग बनाया। ऐसे कर्मवीर कपकोट की कर्मभूमि से हैं। चंदे से स्कूल खड़ा कर देते थे। कपकोट की कर्मभूमि में अदभुत वीर सैनिक भी हैं। मां कालिका वहां वास करती है। उनका आशीर्वाद भी है। उन्होंने ललित फस्र्वाण की जमकर तारीफ की। कहा कि आज हर तरफ सड़क बन गई है। यह पूर्व विधायक ललित फर्सवाण की मेहनत है। युवा जोश व अनुभवी बुजुुुर्गों का तकनीक के साथ समावेश किया है। कपकोट के लिए डिग्री कालेज, तहसील और कई संस्थाएं बनाई। शामा की प्रसिद्ध नारंगी विलुप्त हो रही है। कीवी में क्षेत्र नाम रोशन कर रहा है। 2013 की आपदा को भुलाया नहीं जा सकता है।

कांग्रेस सरकार ने माताएं बहनों के साथ-साथ सभी के लिए पेंशन योजना बनाई। उन्होंने इस दौरान भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को भी घेरा। कई घोषणाएं भी की। स्कूल के ड्रेस व अन्य उत्पाद बनाने की प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाएंगे। पलायन को रोका जाएगा। गैस सिङ्क्षलडरों की कीमत कम होगी। बिजली में सब्सिडी मिलेगी। रिक्त पड़े 32 हजार पदों को सत्ता में आते ही भरा जाएगा। 10 प्रतिशत पदों की वृद्धि की जाएगी। सूक्ष्म स्वरोजगार के नए अवसर तलाशेंगे। फस्वार्ण उत्तराखण्डियत की लड़ाई लडऩे में साथ रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments