Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसुबह नौ बजे तक 10.2% हुआ मतदान, युवाओं और बुजुर्गाें में दिखा...

सुबह नौ बजे तक 10.2% हुआ मतदान, युवाओं और बुजुर्गाें में दिखा उत्साह

उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव

बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं।

सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला।

ईवीएम पर लाइट पड़ने से दिक्कत
बूथ संख्या 181 व 182 में ईवीएम पर सीधे लाइट पड़ रही है। जिसके चलते लोगों को चुनाव चिन्ह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। टीम इस दिक्कत को दूर करने में जुटी है।

ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में
भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं। आज इनका भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments