Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहरदा को मुकदमा लड़ने में आर्थिक मदद करेंगे किशोर

हरदा को मुकदमा लड़ने में आर्थिक मदद करेंगे किशोर


देहरादून। संवाददाता। पूर्व सीएम हरीश रावत की सीबीआई मामले में सुनवाई के दौरान हम सभी कांग्रेसी उनके साथ हैं। उन्होने मुकदमें के लिए धन की कमी बताई थी इसके चलते मैं और टिहरी निवासी सभी साथी मुकदमा लड़ने हेतू उन्हें 1लाख 25 हजार का सहयोग करेंगे।


प्रैस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह बात आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस किशोर उपाध्याय द्वारा कही गयी। उन्हांने कहा कि भाजपा जिस तरह सत्ता मद में कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित कर रही है उसकी निन्दा की जानी चाहिए। उन्हांने कहा कि हरीश रावत संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी हैं, वह इस लड़ाई में भी विजयी होकर आयेंगे। कहा कि मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगा कि वह सीबीआई को इस मुकदमें को खत्म करने हेतू आदेशित करें।


विदित हो कि बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण में पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है, जिसके बाद से सुनवाई जारी है। पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा ट्वीट जारी कर कहा गया था कि उनके पास मुकदमा लड़ने के लिए पैसे नहीं है। इस पर आज पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया है कि हम सभी पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ खड़े है तथा हमसे जो भी मदद होगी उपलब्ध करायी जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments