देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं, हरिद्वार, उधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि प्रदेश के पर्वतीय हिस्सों में 29 सितंबर तक रुक-रुक कर हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश खेती-किसानी के लिहाज़ से फायदेमंद हो सकती है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश या भूस्खलन जैसी कोई चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है।

