Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के स्कूलों को मिलेंगे बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम

उत्तराखंड के स्कूलों को मिलेंगे बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम

देहरादून/गोपेश्वर। उत्तराखंड सरकार ने नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की भावना से प्रेरित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कुछ शासकीय विद्यालयों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों के नाम पर किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद निम्नलिखित स्कूलों के नामों में परिवर्तन किया गया है:

राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट, पौड़ी गढ़वाल
-अब इसका नाम बलिदानी श्री भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट, पौड़ी गढ़वाल होगा।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ, चकराता (देहरादून)
-अब यह विद्यालय पंडित सैराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ के नाम से जाना जाएगा।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव, पौड़ी गढ़वाल
-इस स्कूल को अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव के नाम से पहचाना जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट, पिथौरागढ़
-अब इसका नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री माधों सिंह जंगपांगी जीआईसी डीडीहाट, पिथौरागढ़ होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के नामों को विद्यालयों से जोड़ना नई पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराएगा और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

राज्य सरकार द्वारा भविष्य में भी ऐसे और स्कूलों के नाम महान विभूतियों के नाम पर रखने की योजना बनाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments