Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में तेज हुई मानसून की बारिश, तीन जिलों के लिए जारी...

उत्तराखंड में तेज हुई मानसून की बारिश, तीन जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

देहरादून। प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर फिलहाल जारी रहेगा। शुक्रवार दोपहर बाद देहरादून में कई क्षेत्रों में एक घंटे मूसलधार वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को चमोली, पौड़ी व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा सकती है, इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बताया कि राज्य के अन्य पांच जनपदों देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। 13 सितंबर को एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से पर्वतीय जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन जनपदों में भारी वर्षा व पांच में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। अभी मानसून की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments