Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों...

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है। देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 अगस्त को भी रहेगा भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त को भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, पूरे राज्य में 27 अगस्त तक रुक-रुक कर तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके चलते प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तीन जिलों में स्कूल बंद

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन ने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें और मौसम से संबंधित अपडेट पर नजर रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments