Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, कई जिलों में रेड और...

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट जारी

देहरादून – उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा सख्त रुख अपना सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताते हुए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हाइड्रोमेट डिवीजन ने कुछ जिलों में बाढ़ की चेतावनी भी दी है। हालात को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

1 सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। वहीं, 2 सितंबर को देहरादून, चमोली और बागेश्वर में रेड अलर्ट रहेगा, और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

3 सितंबर को पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और संभावित आपदा से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

राज्य प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments