Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा सत्र में विपक्ष का हंगामा चरम पर: माइक तोड़ा, टेबल...

उत्तराखंड विधानसभा सत्र में विपक्ष का हंगामा चरम पर: माइक तोड़ा, टेबल पटकी, कार्यवाही बार-बार स्थगित

भराड़ीसैंण/गैरसैंण | उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन सदन का माहौल बेहद गरम रहा। कांग्रेस विधायकों ने कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते हंगामे में तब्दील हो गया। विरोध के दौरान विपक्षी विधायकों ने सचिव की टेबल पटकी, माइक तोड़ा, और वेल में उतरकर कागज लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

लगातार बाधित होती रही कार्यवाही

हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

  • पहली बार कार्यवाही को 11:40 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

  • दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर फिर से माहौल बिगड़ा और स्थगन अवधि 10 मिनट और बढ़ा दी गई।

  • अब कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
    यह तीसरी बार है जब कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा है।

माइक तोड़ने और टेबल पलटने की कोशिश

सदन में कांग्रेस विधायकों का आक्रोश उस समय और बढ़ गया जब उनकी चर्चा की मांग नहीं मानी गई। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने सचिव की टेबल को पलटने की कोशिश की और एक माइक भी तोड़ दिया। यह घटना विधानसभा की मर्यादा को सीधे तौर पर चुनौती देती नजर आई।

वेल में नारेबाजी और कागज लहराए

कांग्रेस विधायक वेल में उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगाए। अपने हाथों में दस्तावेज और मुद्दों से जुड़े कागज लहराकर उन्होंने सदन का ध्यान प्रदेश में कानून व्यवस्था, वोट चोरी और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांगों की ओर खींचने की कोशिश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments