Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू, कुछ जिलों में हल्की बारिश की...

उत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई मैदानी इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने विदाई लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में प्रदेश के शेष हिस्सों से भी मानसून पूरी तरह लौट जाएगा।

इस बीच, बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के साथ अब प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी की आहट महसूस की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments