Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघूसखोरी के आरोप में पांच गिरफ्तारी; X पर ट्रेंड करता रहा धामी...

घूसखोरी के आरोप में पांच गिरफ्तारी; X पर ट्रेंड करता रहा धामी क्लीन अप करप्शन

पिछले एक सप्ताह में उत्तराखंड विजिलेंस पांच आरोपियों को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें मुख्य कोषाधिकारी से लेकर राजस्व विभाग के नाजिर तक शामिल हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस मुहिम को देशभर में सराहना मिल रही है।

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धामी क्लीन अप करप्शन हैशटैग ट्रेंड करता नजर आया। जिसमें हजारों लोग इस मुहिम के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए। यूजर्स ने अपनी टिप्पणियों में कहा कि राज्य अब उस बदलाव की ओर बढ़ रहा है, जिसका सपना जनता ने बरसों से देखा था, इससे राजकाज में पारदर्शिता कायम होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments