Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़, उत्‍तराखंड के 25 वर्षीय कैप्‍टन...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़, उत्‍तराखंड के 25 वर्षीय कैप्‍टन दीपक शहीद

देहरादून।  जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के समूल नाश के लिए सुरक्षाकर्मियों का पहाड़ों-घाटियों और कईं अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान जारी हैं। इस क्रम में बुधवार को डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। आतंकी मुठभेड़ में देहरादून निवासी 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह का बलिदान हो गया है।

गुरुवार को दून लाया जाएगा पार्थिव शरीर

कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया जाएगा।

जम्मू में जारी है सर्च ऑपरेशन

बता दें कि इन दिनों जम्मू में सेना का सर्च अभियान जारी है। कठुआ, उधमपुर और डोडा में इन दिनों सीमा पार से घुसपैठ कर आए आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। कश्मीर के किश्तवाड़ में भी सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। मंगलवार जवानों को इनपुट मिला कि डोडा के अस्सार गांव में जंगलों में आतंकियों को देखा गयाा। शाम में सेना ने सर्च अभियान चलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments