Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून समेत सात जिलों में बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं का येलो...

दून समेत सात जिलों में बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकतर हिस्सों में आज (बृहस्पतिवार) भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश व तेज हवाओं के चलने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व दस जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments