Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदो दिवसीय दौरे पर पत्नी संग दून पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, आईआईपी में...

दो दिवसीय दौरे पर पत्नी संग दून पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, आईआईपी में वैज्ञानिकों से होंगे रूबरू

Vice President Jagdeep Dhankhar on two-day visit to Dehradun RIMC and AIIMS Rishikesh Read All Updates

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी संग वायु सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। पहले दिन वह भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। दूसरे दिन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और एम्स ऋषिकेश का भ्रमण करेंगे।

एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद त्रिवेंद्र रावत, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल आदि ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उपराष्ट्रपति 3:34 बजे आईआईपी मोहकमपुर, देहरादून को रवाना हुए। उनके देहरादून और एम्स ऋषिकेश में कार्यक्रम हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments