Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ी शीतलहर

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ी शीतलहर

प्रदेशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जिससे लोगों को पिछले कुछ दिनों से जारी सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।

5 दिसंबर से शुरू होगा बदलाव

पूर्वानुमान के अनुसार 5 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

6 दिसंबर को मौसम साफ, फिर बदलेगा मिज़ाज

अगले ही दिन यानी 6 दिसंबर को मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि 7 और 8 दिसंबर को दोबारा पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर लौट सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश-बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट तो दर्ज होगी, लेकिन सूखी ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

प्रदेश में अक्टूबर-नवंबर के दौरान सर्दियों की बारिश न होने के कारण मौसम का पैटर्न पहले ही असामान्य रहा है। वहीं बृहस्पतिवार से कई क्षेत्रों में शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती प्रसार और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय दबाव जैसे मौसमी कारकों के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में सर्दी और तेज होगी, साथ ही शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति भी बनी रह सकती है। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments