Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारी बारिश के चलते यूपीसीएल हाई अलर्ट पर, सभी जिलों में डिजास्टर...

भारी बारिश के चलते यूपीसीएल हाई अलर्ट पर, सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात

देहरादून– उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य के सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात कर दी गई हैं, जो आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की विद्युत बाधा, पोल गिरने या तार टूटने की सूचना तत्काल मुख्यालय और नियंत्रण कक्ष को भेजी जा रही है।

एमडी ने कहा कि सभी लाइन स्टाफ और फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। वर्षा, आंधी या भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करते समय विशेष सावधानी बरती जा रही है।

जनसहयोग की अपील
यूपीसीएल ने आमजन से भी इस दौरान सहयोग की अपील की है। एमडी अनिल कुमार ने कहा, “टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों और पोल से दूर रहें। गीले हाथों से किसी भी विद्युत उपकरण का प्रयोग न करें। यदि किसी स्थान पर विद्युत अवरोध, दुर्घटना या पोल गिरने की सूचना मिले, तो तुरंत यूपीसीएल के टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी बिजली घर पर संपर्क करें।”

हर स्तर पर निगरानी तेज
राज्यभर में यूपीसीएल के सभी नियंत्रण कक्ष और उपसंस्थान चौकस हैं। किसी भी शिकायत या आपातकाल की स्थिति में उपभोक्ताओं को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी फील्ड स्टाफ को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भारी बारिश के इस दौर में विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने की यूपीसीएल की यह सक्रियता राज्यवासियों को राहत देने का प्रयास है, लेकिन आम नागरिकों की सतर्कता और सहयोग भी उतना ही जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments