Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने पत्नी संग की भगवान शिव की उपासना, कावंड़ यात्रा में...

मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की भगवान शिव की उपासना, कावंड़ यात्रा में आ रहे शिवभक्तों से की ये खास अपील

Sawan Somwar 2024 CM Dhami worshiped Lord Shiva appealed to maintain Ganga cleanliness during Kanwar Yatra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना की। शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की सीएम ने पूजा-अर्चना की।

इस दौरान सीएम धामी ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सीएम ने सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से आपकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। यात्रा के दौरान मां गंगा की स्वच्छता एवं क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments