Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्‍यमंत्री ने पीएम मोदी को बताया जीत का जिम्‍मेदार...अंतिम दौर में पहुंची...

मुख्‍यमंत्री ने पीएम मोदी को बताया जीत का जिम्‍मेदार…अंतिम दौर में पहुंची मतगणना

दो विधानसभाओं में ईवीएम खराब
हरिद्वार लोकसभा सीट के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की चार ईवीएम और टिहरी लोकसभा सीट के कैंट विधानसभा क्षेत्र में दो ईवीएम में खराबी आई। इन दो विधानसभा की मतगणना पूरी होने में दो घंटे का समय और लगने की आशंका है।

मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया जीत का जिम्‍मेदार
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सभी पांच सीटों पर कमल खिल रहा है और जिस प्रकार मोदी सरकार में सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं उसी का परिणाम है कि एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो रहा है।

पहले ही दिन से ही भाजपा के पक्ष में माहौल- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में पहले ही दिन से ही भाजपा के पक्ष में माहौल था। ये प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह है जो मतों में तब्दील हो रहा है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून सहित अन्य फैसलों की गूंज दूर तक गई। कहा कि आगामी सभी चुनावों में जीत का यह सिलसिला जारी रहेगा।

ये जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा- देहरादून कैंट विधायक
देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर ये जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

पांचों सीटें प्रधानमंत्री मोदी की झोली में- गणेश जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटें प्रधानमंत्री मोदी की झोली में गई है। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी के समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून जैसे कार्य फलीभूत हुए हैं।

अंतिम दौर में पहुंची मतगणना, काफी आगे हो गई भाजपा
देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित मतगणना स्थल में मतगणना अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। टिहरी और हरिद्वार दोनों ही लोकसभा सीटों पर 12 चरणों से अधिक की मतगणना हो चुकी है। देहरादून के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा काफी आगे हो गई। तमाम राजनीतिक दलों के एजेंट और समर्थक भी तीन बजे के बाद निकलने शुरू हो गई। भाजपा समर्थक उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए मतगणना स्थल से निकले।

भाजपा मुख्यालय पहुंचे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी 144393 वोट से आगे
गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी 144393 वोट से आगे।
अभी तक 394149 वोट मिले।
कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 248685 वोट मिले।

बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी
देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर, राजपुर रोड विधायक खजान दास मुख्‍यालय पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments