Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयूकेएसएसएससी स्नातक परीक्षा पेपर लीक मामला: हरिद्वार में दो पुलिसकर्मी और एक...

यूकेएसएसएससी स्नातक परीक्षा पेपर लीक मामला: हरिद्वार में दो पुलिसकर्मी और एक असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। परीक्षा का पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर भेजे जाने के मामले में हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों और एक असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।

यह मामला आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट परीक्षा केंद्र का है, जहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी को परीक्षा ड्यूटी में संवेदनशीलता और सतर्कता न बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही केंद्र पर तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भी निलंबित किया गया है।

एसएसपी डोबाल ने इस लापरवाही को गंभीर अपराध मानते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। मामले की जांच सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत को सौंपी गई है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि, “परीक्षा पेपर लीक जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई पुलिसकर्मी या संबंधित कार्मिक अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाया गया, तो उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”

घटना ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से सख्ती के बावजूद इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments