Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहोली पर बिगड़ सकता है मौसम, बारिश के आसार

होली पर बिगड़ सकता है मौसम, बारिश के आसार

पर्वतीय जिलों में 13 व 14 मार्च को मौसम बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर दिखने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 व 14 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने की वजह से हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहे। लेकिन मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

देहरादून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments