Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड10 सालों में बृहस्पतिवार रहा नवंबर का सबसे ठंडा दिन, आज के...

10 सालों में बृहस्पतिवार रहा नवंबर का सबसे ठंडा दिन, आज के लिए कोहरे का यलो अलर्ट

भले मानसून विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड लोगों को जमकर परेशान करने लगी है। उधर बृहस्पतिवार की ठंड ने तो बीते 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले इतना कम तापमान दस सालों में कभी नहीं रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो भले दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यह 10 सालों का सबसे कम तापमान है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। केंद्र ने दोनों जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलो में मौसम शुष्क रहेगा।

अभी नहीं बारिश के आसार
प्रदेश भर में अभी अगले चार दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 नवंबर तक प्रदेश भर में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

बीते 10 सालों में दून का नवंबर का तापमान
साल      अधिकतम तापमान (डिग्री में)
2023        31
2022        29.2
2021        28.2
2020        29.9
2019       29.9
2018       28.0
2017       29.6
2016       31.2
2015       29.3
2014      28.7
2013      28.4
2012      29.2
2011       28.7

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments