Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड24 व 25 अक्तूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, उच्च शिक्षा मंत्री...

24 व 25 अक्तूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश के लिए एक और अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया है। प्रवेश व शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल पुनः 24 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से खोला जाएगा, जो कि 25 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक खुला रहेगा।

इस अवधि में समर्थ एंट्रेंस मॉड्यूल के माध्यम से बीएड, एमएड एवं विधि के पंजीकृत अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकता है। वहीं, राज्य विश्वविद्यालयों में आगामी परीक्षा परिणाम समर्थ के माध्यम से नैड-डिजिलॉकर से घोषित होंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments