Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड4 दिसंबर से मौसम बदलेगा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

4 दिसंबर से मौसम बदलेगा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है, जिसके प्रभाव से चार दिसंबर से उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पर्वतीय जिलों—विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

फिलहाल शुष्क मौसम, लेकिन ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

इन दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि रात के तापमान में लगातार गिरावट के चलते पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दिन में निकल रही धूप कुछ राहत दे रही है।

अलाव का सहारा लेने लगे लोग

पहाड़ी जिलों में न्यूनतम तापमान के और नीचे जाने के साथ ही लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रातें और ठंडी होंगी।

पश्चिमी विक्षोभ 4 दिसंबर से प्रभावी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 4 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड को प्रभावित करेगा। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी होने पर तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने पर्वतीय यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments