Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया नई परीक्षा कैलेंडर, 10 भर्तियों...

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया नई परीक्षा कैलेंडर, 10 भर्तियों की तिथियां तय

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 10 भर्तियों के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 3 अगस्त से 10 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नया शेड्यूल जारी किया गया है।

नए कैलेंडर के अनुसार, सभी भर्तियों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर संपन्न कराई जाएंगी। हालांकि, विज्ञापन संख्या 68 के तहत फार्मासिस्ट के पदों की परीक्षा हाईकोर्ट के अग्रेत्तर आदेश तक स्थगित रखी जा सकती है।

आयोग की इस पहल से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश मिल गए हैं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने की उम्मीद बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments