Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज और कल उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दून समेत...

आज और कल उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दून समेत तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।

तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

बुधवार को देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments