Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना

आज झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना

प्रदेश के पांच जिलों में आज (शुक्रवार) को झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के साथ तेज बारिश के आसार हैं। करीब दो महीने तक प्रचंड गर्मी से परेशान दूनवासियों ने बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद राहत की सांस ली।

बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी दिखा। जिसके चलते दून का तापमान सामान्य के करीब पहुंच 35.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री कमी के 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज (शुक्रवार) को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।

ये रहा तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 35.3 21.8

पंतनगर 37.1 24.6

मुक्तेश्वर 24.3 1 2.9

नई टिहरी 26.4 14.0

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments