Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बिगड़ते मौसम के साथ होगी जून की...

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बिगड़ते मौसम के साथ होगी जून की शुरुआत

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। जबकि, जून की शुरुआत भी मई की तरह बारिश व बिगड़ते मौसम के साथ होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच जून तक प्रदेशभर में मौसम के बदले रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments