Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइन इलाकों में फिर से लौटी ठंड, 25 गांवों में हिमपात जारी

इन इलाकों में फिर से लौटी ठंड, 25 गांवों में हिमपात जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते बीते कुछ दिनों से चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है। जबकि निचले क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ से मैदान तक सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में पांच साल बाद पारा छह डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा है।

दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों सामान्य न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अचानक कड़ाके की ठंड लौट आई है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया है। पहाड़ों में कहीं-कहीं पारे में आठ डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य या उससे एक डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। चटख धूप खिलने से दिन में ठंड से कुछ राहत है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में दून में न्यूनतम तापमान फरवरी के अंतिम सप्ताह में इतना कम दर्ज किया गया।

अगले दो दिन वर्षा-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में चोटियों पर हिमपात का सिलसिला जारी है। चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में कई गांव बर्फ से ढक गए हैं और कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments