Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड'उत्तराखंड के उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान', विश्व मानक दिवस पर...

‘उत्तराखंड के उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान’, विश्व मानक दिवस पर बोले CM धामी

Hero Image

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड के उत्पादों को व्यापक स्तर पर पहचान मिल रही है। किसी भी क्षेत्र में उत्पादों की पहचान होनी चाहिए। चाहे वह कृषि, तकनीकी के क्षेत्र में क्यों न हो। किसी भी उत्पाद को खरीदने से पहले उसकी परख होनी चाहिए।

सोमवार को हिमालयन संस्कृति सभागार में विश्व मानक दिवस पर भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

‘प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के उत्पादों को विश्व स्तर दिलाई पहचान’
धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर उत्तराखंड के उत्पादों को पहचान दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर के 10 हजार स्कूलों में मानकों को लेकर कार्यक्रम किये हैं। जोकि अपने आप मे सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने विश्व मानक पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इसके अलावा देहरादून में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निश्शुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीके) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग जनों को 14 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments