Friday, March 13, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी,...

उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार आज उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की है। वहीं देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। आगामी रविवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments