Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई सड़कें अब...

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई सड़कें अब भी बंद

देहरादून: उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खास तौर पर बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम साफ रहने के कारण दून के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भी तापमान इसी के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है।

187 सड़कें अब भी बंद, जनजीवन प्रभावित

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुल 288 बंद सड़कों में से अब तक सिर्फ 101 मार्ग ही खोले जा सके हैं, जबकि 187 सड़कें अब भी बंद हैं। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख रूप से बंद सड़कों की स्थिति इस प्रकार है:

  • चमोली – 31 सड़कें
  • रुद्रप्रयाग – 23
  • उत्तरकाशी – 22
  • अल्मोड़ा – 23
  • टिहरी – 20
  • पिथौरागढ़ – 22
  • पौड़ी – 18
  • देहरादून – 14
  • हरिद्वार – 1
  • बागेश्वर – 7
  • नैनीताल – 6

हालांकि चंपावत और ऊधम सिंह नगर में सभी सड़कें खुली हैं और यातायात सामान्य है।

सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 671 जेसीबी मशीनें विभिन्न स्थानों पर तैनात की हैं। विभाग की टीमें लगातार राहत और मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग और प्रशासन ने जनता से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments